कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर निराशाजनक नतीजों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर निराशाजनक नतीजों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार द्वारा किए गए दावों की कलई खोली। शुक्रवार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर आई।


मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट गिरकर 4.5 प्रतिशत हो गई। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया वादा तेरा वादा-2 करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएँगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन होगी... क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा? आज जीडीपी ग्रोथ 4.5फीसदी आई है।


जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं और तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है। 


" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
मौसम विभाग के मुताबिक हिंद महासागर के कोमोरिन के पास एक चक्रवात के बनने की वजह से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की उम्मीद है।
Image
अब चीनी यात्रियों के सामान्य और ई-वीजा वैध नहीं, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने पुन: शुरू किया सैटलाइट फोन का उपयोग, सुरक्षाबल हुए सतर्क
Image
बगल बैठकर धू्म्रपान करने से भी दिल को खतरा -ताजा अध्ययन में हुआ इसका खुलासा
Image